छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही बीए की छात्रा के अपहरण और उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले में कीडगंज पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वासिद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।मुट्ठीगंज के हटिया निवासी मोहम्मद वासिद पर बाई का बाग में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि तीन अगस्त की शाम ट्यूशन पढ़ाकर लौटते समय लिफ्ट देने के बहाने उसे स्कूटी पर बैठा लिया और धमकाते हुए रामबाग रेलवे स्टेशन के अंदर ले गया। वहां जबरन कार में बैठाकर उसके साथ अभद्रता की, गलत तरीके से छुआ और शादी के लिए दबाव बनाया। छात्रा का आरोप है कि मोहम्मद वासिद ने खुद को एक विधायक का रिश्तेदार बताया और उसका नंबर लेकर धमकी दी कि बात न करने पर दोबारा उसका अपहरण कर लेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.