मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लापता छात्रा की हत्या कर फेंके गए शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस उसके गायब साइकिल को ढूंढ नहीं सकी है। हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध को सोमवार की शाम उठाया था। उससे पूछताछ के बाद देर रात को छोड़ दिया गया। वहीं छात्रा के परिजनों ने एफआईआर में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया है, उसकी सीडीआर निकालकर भी पुलिस कार्रवाई में लगी है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक ही गांव से दो संदिग्धों को देर रात उठाया है। एक बाइक भी जब्त की है। हालांकि थानाध्यक्ष ने संदिग्धों के हिरासत में लिए जाने या बाइक कब्जे में लेने की बात पर कुछ भी बोलने से परहेज रखा है।बता दें कि घर से फोन पर बात करने बाद सकरा बाजार के लिए निकली छात्रा गायब हो गई थी। उसके बाद अगले दिन सोमवार को बेझा गांव के बभनी चौर के एक ...