मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- सकरा। थाना क्षेत्र के सकरा मंसूरपुर गांव में गुरुवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर छात्रा की हत्या के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित मनीष कुमार एक महीना पूर्व घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद युवक पिस्तौल लेकर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया था और पुलिस को हत्या की जानकारी दी थी। इस कांड में मनीष को नामजद आरोपित किया गया था, जिसके बाद से वह से फरार था। मामले में छात्रा के दादा ने मामला दर्ज कराया था। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.