पटना, अप्रैल 15 -- भाकपा माले ने औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के मलवा (डीहुरी) निवासी अशोक शर्मा की पुत्री की राघोपुर (बिहटा) स्थित एक निजी हॉस्टल में संदिग्ध मौत में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में पार्टी ने इस घटना को अत्यंत दुखद, चिंताजनक और आक्रोश पैदा करने वाली घटना करार दिया। पार्टी ने बताया कि मृतका नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंजीनियरिंग कॉलेज, राघोपुर की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा सवाल है। भाकपा माले के पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव के नेतृत्व में एक जांच टीम ने वहां का दौरा किया और लोगों से जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...