खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के रेडक्रॉस भवन के निकट किराए के मकान में एक छात्रा की शनिवार को हुई संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मृतका की बहन के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत का कारण करंट लगने से कहा जा रहा था, लेकिन सिर मे ंलगी चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद भी परिजन शव को नहीं ले गए और दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। इन सभी सवालों के बीच छात्रा की मौत के मामले के खुलासा का इंतजार परिजन व लोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर छात्र शिवम की मौत की गुत्थी चौथे दिन भी बरकरार, आरोपी के घर पहुंची पुलिस इधर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...