नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रा से रैगिंग का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोमवार को तेजी से सेशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक छात्रा अपने सामने बैठी दूसरी छात्रा को कई बार थप्पड़ मारती और गालियां देती दिख रही है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल तीन मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल में कुछ छात्राएं बातचीत कर रही हैं। इनमें एक छात्रा दूसरी छात्रा से सॉरी बोलने और हर बार सॉरी बोलने पर एक खुराक यानी थप्पड़ मारने की बात कर रही है। थोड़ी देर बातचीत के बाद एक लड़की, पास में ही काले रंग के टॉप में खड़ी लड़की को उसके पिता पर कुछ गलत टिप्पणी करने की बात कहकर उकसाते हुए उसे लाल रंग के टॉप में बिस्तर में बैठी छात्रा को मारने के लिए बोलती है। तभी वीडियो बना रही लड़की भी उसे उक...