गंगापार, मार्च 18 -- सहसों विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जगदेवपुर बरेठी की तीसरी कक्षा की छात्रा 12 वर्षीय रागिनी भारतीया का मंगलवार को निधन हो गया। उसके निधन पर परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। वह कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गई हुई थी। जहां पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर आने के बाद उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसका निधन हो गया। बुधवार को विद्यालय में एक शोक सभा आयोजित कर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बेबी लता सिंह, शिक्षक विवेक सिंह आदि ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित किया। खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने छात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.