भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। जोगसर स्थित दीपनगर में किराये के मकान में रहने वाली एसएम कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा सुलेखा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। उसका शव फंदे से लटका हुआ बीते बुधवार को मिला था। शनिवार को मृतका के भाई धीरज साह ने सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर आवेदन दिया। भाई ने इसे सुनियोजित हत्या बतायी है। उसने अररिया निवासी मंजीत कुमार के साथ मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मंजीत छात्रा को फोन कर परेशान करता था और मकान मालिक की मिलीभगत से कमरे में आता-जाता था। उसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.