महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद छात्रा की मौत के मामले में स्वास्थ्य प्रशासन ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर की स्थिति की जांच करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।अमरुतिया के पासी टोला निवासी रामसवारे की पुत्री मोनिका कक्षा दस की छात्रा थी। रविवार की शाम बुखार की शिकायत पर परिजन उसे लेकर गोरखपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर उसे इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगते ही मोनिका की हालत खराब हो गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। सोमवार को टीम के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्राइवेट हास्पिटल नोडल डॉ. वीरेंद्र आर्या और डीआई नवीन कुमार सिंह मेडिकल स्टोर पहुंचे। मेडिकल स्टोर में ताला लटकता मिला। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.