छात्रा की मौत मामले को बताया संदिग्ध, जांच में लापरवाही का आरोप
प्रयागराज, मई 27 -- नैनी में सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा मोनी सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई प्रिंस सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। चाका ब्लॉक सीओडी रोड निवासी प्रिंस सिंह का कहना है कि 18 मई को उसकी 18 वर्षीय बहन मोनी सिंह कॉलेज से घर लौट रही थी। तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामले में थाना नैनी में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक आरोपी को अज्ञात दर्शाया गया है। आरोप है कि दुर्घटना सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। उनका कहना है कि वाहन चालक सड़क की गलत दिशा में वाहन लेकर आया और टक्कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.