छात्रा की मौत पर अफसर पहुंचे घर, पिता को बंधाया ढांढस
हरदोई, सितम्बर 1 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा क्षमा दीक्षित की मौत के बाद मंगलवार को प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। बीएसए प्रभात मिश्रा, एसडीएम शिवानी सिंह, एएसपी आलोक राज नारायण और बीईओ भरखनी सुनील कुमार ने पिता उमेश दीक्षित को ढांढस बंधाते हुए मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव भी मौजूद रहे। वहीं छात्रा का फरुर्खाबाद के घटियाघाट किनारे गंगा तट पर अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। अधिकारियों के पहुंचने पर बेटी की मौत से बदहवास उमेश दीक्षित ने घटना के संबंध में अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत का आरोप बीएसए ने विद्यालय के शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.