छात्रा की मौत के मामले में कार चालक पर केस
रुडकी, मई 12 -- लक्सर, संवाददाता। स्कूई-रिक्शा में सवार स्कूली छात्राओं को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही, पुलिस ने आरोपी चालक को जेल भेज दिया है। खानपुर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि गोविंद कुमार ने बताया कि डुमनपुरी गांव निवासी चीकू ने पुलिस देकर बताया कि सोमवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी भतीजी मीनू, उसकी सहेली लक्ष्मी और अन्य छात्राएं हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर आ रही थी। बेगराज इंटर कॉलेज के सामने बिजनौर की ओर से आ रही एक कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.