छात्रा की मां ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, संवाददाता।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ने वाले रिक्शा चालक बाबू हाशमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी का धर्मांतरण कराया और अब शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। महिला की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। महिला के अनुसार उनकी बेटी का विद्यालय घर से काफी दूर है, इसलिए आने जाने के लिए रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। बाबू हाशमी पिछले कुछ समय से बेटी को स्कूल छोड़ रहा था। करीब एक माह पहले महिला ने अपनी बेटी को धर्म के बारे में असामान्य बातें करते हुए सुना। बेटी के बदले हुए व्यवहार से उन्हें संदेह हुआ और वे खुद स्कूल पहुँचीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.