मुजफ्फरपुर, मई 14 -- - गायघाट थाने के उमवि बखरी केशो का मामला गायघाट, एक संवाददाता। उमवि बखरी केशो में शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई से आक्रोशित अभिभावकों ने गुरुवार को स्कूल में हंगामा किया। छात्रा के पिता लाल सहनी ने बताया कि उसकी पुत्री फूल कुमारी छठी कक्षा की छात्रा है। तबीयत खराब होने के कारण वह दो दिनों तक विद्यालय नहीं गई थी। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो शिक्षक नीरज कुमार ने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह विद्यालय पहुंचे तो उनकी पुत्री फूल कुमारी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए गायघाट सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार छात्रा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं तथा एक हाथ भी टूट गया है...