फरीदाबाद, मई 27 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज-। सेक्टर-आठ थाना पुलिस ने जेसी बोस विश्वविद्यालय की बीटेक छात्रा की आत्महत्या के मामले में एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मंगलवार को दर्ज किया था। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक पर अपनी बेटी को मानसिक प्रताड़ना देने और लैपटॉप हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी वंशिका जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वाईएमसीए में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी बेटी सरोजनी हॉस्टल के कमरा नंबर-104 में रहती थी。

घटना का विवरण उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ अगस्त 2025 की दोपहर करीब 1:45 बजे उनकी बेटी ने फोन पर उनसे औ...