छात्रा की खुदकुशी के मामले में साथी छात्र पर मुकदमा
नोएडा, अक्टूबर 3 -- दनकौर, संवाददाता। एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में साथी छात्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले अशोक कुमार की 21 वर्षीय पुत्री साक्षी दनकौर में स्थित एक पीजी में रहकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे के बाद उनकी पुत्री का शव उसके कमरे में छत के पंखे से रस्सी से लटका हुआ मिला था। उसके गले में बेडशीट भी लिपटी हुई थी।पिता अशोक कुमार का आरोप है कि उनकी पुत्री का संपर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष के छात्र अमन से था। वह अक्सर उनकी पुत्री के साथ रहता था। पिता ने अंदेशा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.