छात्रा की आम्महत्या मामले में उसके रूम पार्टनर के माता-पिता गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में लॉज में रहने वाली नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी नाबालिग रूम पार्टनर को संरक्षण में लिया है जबकि उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की देर शाम छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी थी। उससे पहले उसने वीडियो शेयर किया था जिसमें घटना के लिए अपनी रूम पार्टनर और उसके माता-पिता को जिम्मेदार बताया था। उसका कहना था कि पिछले दस दिनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। तातारपुर थानेदार ने बताया कि मृतका की रूम पार्टनर के पिता लालमोहन और उसकी मां सावित्री देवी को गिरफ्तार किया गया है जबकि नाबालिग रूम पार्टनर को निरुद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: छात्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, मैंने जहर खा लिया है, इलाज के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.