नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 स्थित कॉलोनी में सातवीं कक्षा की छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के भाई ने आरोपियों पर बहन को ब्लैकमेल करने और साथियों संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महोबा का एक व्यक्ति सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ लंबे समय से रह रहा है। उसकी बेटी थाना क्षेत्र में ही अपनी मौसी के यहां रहकर सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। किशोरी के भाई का कहना है कि तीन दिन पहले उसके मां-पिता एक शादी समारोह में गांव चले गए। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह डयूटी चला गया। किशोरी घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे उसने भाई को सब्जी लाने के लिए फोन किया। पौने दस बजे भाई घर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.