फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर सोमवार सुबह स्कूल जा रही नाबालिग छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा सरेराह छेड़छाड़ और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनबढ़ युवकों ने न केवल छींटाकशी की बल्कि एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे घसीटने का दुस्साहस भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। हवालात की हवा लगते ही 'शोहदों' की हेकड़ी निकल गई और वे कोतवाली में कान पकड़कर लंगड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- ऐक्शन में योगी की पुलिस; छात्रा को छेड़ने वाले आरोपी थाने में कान पकड़े और लगड़ाते दिखे, वीडियो वायरल शहर का आईटीआई रोड इलाका काफी ...