मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहू रोड स्थित मूर्ति गली में फंदे से लटक कर जान देने वाली स्नातक की छात्रा आरती उर्फ सोनिया राज (19) के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने सौतेले भाई-बहनों पर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है। केस के आईओ दारोगा एजाज रिजवी ने नोट को जब्त कर लिया है। इसकी एफएसएल से जांच कराई जाएगी।सुसाइड नोट में जो भी बातें कहीं हैं, वह आरती की मां रीना देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लगाए गए आरोप का समर्थन करती हैं। पुलिस ने आरती के भाई का भी बयान दर्ज किया है। उसके गले पर भी मारपीट के निशान मिले हैं। नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...