छात्रा का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
अररिया, जुलाई 2 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला में बुधवार का दिन बेहद दर्दनाक रहा। राजस्थान के कोटा में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली 17 वर्षीय छात्रा जयाश्री का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा, पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। अपनी होनहार बेटी को अंतिम बार देखने के लिए परिजन बिलख पड़े। माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जयाश्री का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इतनी कम उम्र में सपनों से भरी एक बेटी की जिंदगी इस तरह कैसे खत्म हो गई। मृतिका के परिजनों के अनुसार, रानीगंज निवासी योगेश पंजियार की पुत्री जयाश्री पिछले छह महीने से राजस्थान के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.