छात्रा का यौन शोषण करने और वीडियो वायरल करने के आरोपी 2 शिक्षक बर्खास्त, आगे स्पीडी ट्रायल
पटना, सितम्बर 21 -- बिहार के बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य करने वाले दोनों शिक्षकों को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया है। यही नहीं भविष्य में दोनों किसी भी सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए अयोग्य होंगे। छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित होने पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। दोनों अभी जेल में बंद हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी मामले को दबाने और अपने उच्चाधिकारियों को अंधेरे में रखने के आरोप गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामला बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहिर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय का है। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में विरेन्द्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद शिक्षा मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.