छात्रा का मोबाइल और नकदी ले भागे उचक्के
हजारीबाग, जून 20 -- इचाक प्रतिनिधि। गैस भराने इचाक बाजार आई खुटरा गांव की छात्रा रानी कुमारी से नगद समेत मोबाइल की छिनतई उचक्कों ने कर ली। घटना शनिवार तीन बजे दिन की है। घटना के बाबत रानी के चाचा कंचन प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि घर में शादी समारोह चल रहा था जिसमें गैस की जरूरत थी। रानी बैंक से पैसा निकाल कर गैस भरने के लिए जा रही थी इसी बीच बाजार में भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने पीछे से उसके पर्स काटकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि रानी के बैग में बैंक से निकाला गया चार हजार नगद और मोबाइल के अलावा पासबुक पैन कार्ड एटीएम कार्ड के अलावा डायरी और पेन था। जिसे उचक्के लेकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.