मधुबनी, सितम्बर 29 -- मधुबनी । सोशल मीडिया पर इंटर की छात्रा का फोटो वीडियो वायरल करने पर मधुबनी साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची के पिता के लिखित शिकायत पर दर्ज मामले में निर्मल कुमार को आरोपित बनाया गया है। आरोपित सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का रहने वाला है। एफआईआर के अनुसार लड़की मधुबनी के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। आरोपित सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर तरह-तरह की धमकी देता है। फोन कर परेशान करता है। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...