पूर्णिया, मार्च 6 -- डगरुआ/बायसी, एक संवाददाता।डगरुआ थाना क्षेत्र के टोली पंचायत की 13 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार शाम घर से 500 मीटर दूरी पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। डगरुआ थाना क्षेत्र के टोली पंचायत की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह घर से दुकान जाने की बात कह कर निकली थी। काफी देर तक जब नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गयी। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। घर वापस आकर मोबाइल चेक किया तो उस पर एक कॉल आया था जो अमौर थाना क्षेत्र के बकनिया गांव का रहने वाले एक लड़के का था। छात्रा के परिजन कुछ लोगों के साथ उस लड़का का घर पहुंचे। लड़का को पकड़कर परिजनों पर दबाव बनाया तो उसकी निशानदेही पर फंदे में लटका शव बरामद हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.