हाथरस, मई 3 -- छात्रा का पीछा करने व परेशान करने का आरोप - सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामलाहाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आरोपी स्कूल आते-जाते समय उसकी बेटी का पीछा करता है। उसने इस संबंध में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मुकदमा दर्ज कराते हुए उसने कहा है कि उसकी बेटी को बिपिन कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी रमनपुर छतरी वाला कुआं को परेशान करता है। जब वह स्कूल जाती- आती है, तो आरोपी उसका पीछा करता है। धमकी देता है कि घर बताया तो तेरे भाई को मार दूंगा। आरोपी ने छात्रा के फोटो अपने साथ के लड़कों में वायरल कर दिया है। आरोपी पड़ोस में फ्लैक्स की दुकान में काम करता है। पीड़ित ने मामले क...