कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बाबूपुरवा निवासी दसवीं की छात्रा का वीडियो एआई के जरिये एडिट कर अश्लील बनाने के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता तक जब वीडियो पहुंचा तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूपुरवा निवासी प्राइवेटकर्मी ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं की छात्रा है। बीते दिनों वह मोबाइल चला रहे थे, तभी उन्हें बेटी का अश्लील वीडियो मिला। पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम पर डेनिम 752 नाम की आईडी से वायरल किया जा रहा है, साथ ही यह वीडियो एक परिचित को इंस्टाग्राम पर भेजा गया, जिसने उन्हें बेटी के वीडियो के बारे में जानकारी दी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.