रुद्रपुर, अगस्त 24 -- किच्छा, संवाददाता। एक युवक पर बारहवीं की छात्रा से दोस्ती कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। जब छात्रा ने युवक से बातचीत बंद कर दी तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी दोस्ती अनस खान निवासी बंडिया सिसई के साथ हो गई। 31 मार्च को अनस ने अपनी जन्मदिन पार्टी के बहाने उसकी पुत्री को बुलाया। आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद उसकी पुत्री ने अनस से बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद अनस ने वीडियो सो...