छात्रा उत्पीड़न मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती
गोड्डा, मई 22 -- बसंतराय | बसंतराय प्रखंड स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज से जुड़े चर्चित छात्रा उत्पीड़न मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। लंबे समय तक फरार रहने और न्यायालय के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करने पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई बसंतराय थाना प्रभारी रामदेव राज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बाघाकोल गांव पहुंची, जहां फरार आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए गांव में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस ने पूर्व में इश्तिहार चस्पा कर आरोपी को न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी आरोपी के सामने नहीं आने पर यह कार्रवाई की गई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.