छात्रा अरस्मा बी बेस्ट कैंपर अवॉर्ड से सम्मानित
रामपुर, मार्च 1 -- श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्रा अरस्मा बी को बेस्ट कैंपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नीत बिहारी लाल ने की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। शिविरार्थियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द उपाध्याय ने सभी शिविरार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिविर में सीखे गए नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने एकाग्रता के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु धैर्य और परिपक्वता के साथ अनुशासित रहने का संदेश दिया। इसके बाद, शिविर के सभी स्वयंसेवकों और स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.