अररिया, दिसम्बर 18 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज मुख्यालय स्थित महावीर चौक के समीप बुधवार को छात्रा अपहरण कांड के शामिल दो आरोपी को परिजनों ने महावीर चौक के समीप पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। नरपतगंज पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ अपने साथ थाना लाया जहां पूछताछ के बाद मामला फुलकाहा थाना क्षेत्र का होने के बाद पुलिस के द्वारा फुलकाहा थाना पुलिस की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे फुलकाहा पुलिस ने दोनों युवक को अपने साथ में थाना ले गया गिरफ्तार युवक नवाबगंज वार्ड संख्या 09 निवासी विवेक कुमार एवं कुंदन कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना क्षेत्र से लगभग एक माह पूर्व नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। अपहरण के मामले के बाद छात्रा के पिता के द्वारा फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जबकि प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस के द्वारा लग...