शाहजहांपुर, मार्च 30 -- तिलहर। अमर बाल विद्या मंदिर में वार्षिक समारोह एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण हुआ। प्राइमरी सेक्शन में छात्रा अनुष्का व जूनियर सेक्शन में माहिरा शेख ने टाॅप किया। प्रबंधक अरविंद सिंह भदौरिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान वंदना भदौरिया, प्रखर भदौरिया, सफिया खान, शोभित मिश्रा, संजय रस्तोगी, उमेश सिंह, पल्लवी शर्मा, निष्ठा गंगवार, श्रद्धा गुप्ता, शैलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...