छात्रा अनिमा जोजो ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या
सिमडेगा, मई 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़काडुईल पंचायत के मयांगसोर गांव में एक छात्रा अनिमा जोजो ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार के रात की है। बताया गया कि अनिमा जोजो स्मार्ट फोन के लिए अपने माता पिता को जिद कर रही थी। पिता एतवा जोजो ने उसे समझाया था कि इंटर में नामांकन कराने के बाद स्मार्ट फोन खरीद दिया जाएगा। लेकिन छात्रा अनिमा अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी क्रम में उतवा जोजो गुरुवार को अपने क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट गए थे। इसी बीच अनिमा जोजो ने घर में रखे कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि छात्रा अनिमा जोजो संत अन्ना बालिका उवि, लचरागढ़ से मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.