नोएडा, फरवरी 1 -- - आम बजट में हर जिले में एक छात्रावास की योजना से कामकाजी महिलाओं में खुशी ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इससे दूरदराज क्षेत्रों से नौकरी के लिए आने वाली महिलाओं और पढ़ाई के लिए छात्राओं को राहत मिलेगी। नोएडा, ग्रेनो और अब यमुना सिटी औद्योगिक शहरों की तर्ज पर विकसित हो रहे हैं। नोएडा और ग्रेनो में वर्तमान में 30 हजार से अधिक औद्योगिक इकाई हैं। इसके अलावा कारपोरेट ऑफिस बने हुए हैं। अब यमुना सिटी में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी समेत कई विकास परियोजनाओं का काम चल रहा है। शहर में बढ़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं रहती हैं।बजट में छात्रावास की घोषणा से कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को आवास की सुविधा मिलेगी। छात्रावास को औद्योगिक क्षेत्रों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निजी का...