प्रयागराज, मार्च 1 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के अंजलि महिला छात्रावास में होलिकोत्सव मनाया गया। कला एवं संस्कृति समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में फागुन गीत, सामूहिक नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने फूलों और हर्बल गुलाल से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...