दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। कामेश्वर सिह दरभंगा संस्कृत विवि के याज्ञवल्क्य छात्रावास में मंगलवार को बिजली तार की चोरी करते एक चोर रंगेहाथ पकड़ा गया। सुरक्षा गार्ड रामबालक यादव ने इसकी जानकारी छात्रावास अधीक्षक डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री को दी। डॉ. शास्त्री ने वार्डेन प्रो. पुरेन्द्र वारिक को सूचना देते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की है। वार्डेन प्रो. वारिक ने कुलसचिव से दिशा-निर्देश मांगा है। उधर, छात्रों ने बताया कि पकड़ा गया चोर अपना नाम रोहित साहू बता रहा था और वह बाजार समिति इलाके का रहने वाला है। उसके कब्जे से समरसेबल पम्प का टुकड़ा किया तार भी बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...