बस्ती, जुलाई 9 -- बस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से बस्ती जनपद में पांच राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास संचालित है। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (नया) सिविल लाइन, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास गौर एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका बभनान में 51-51 तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (पुराना) सिविल लाइन एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास कम्पनीबाग बस्ती में 48-48 छात्र/छात्राओं की स्वीकृत क्षमता है। इन छात्रावासों में प्रवेश के लिए स्वीकृत क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। दिव्यांग छात्र/छात्राओं को वरीयता प्रदान की जायेगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने दी। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर उन्होंन...