बागपत, मार्च 18 -- बागपत। क्रीडा छात्रावास में प्रवेश के लिए खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया गया है। इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर अपना आवेदन करना होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी खेलों के ट्रायल बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ौत में होंगे। उन्होंने बताया कि 23 और 24 मार्च में बालक और बालिका वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के ट्रायल होंगे। इसके अलावा 25 मार्च को बालक वर्ग की क्रिकेट का ट्रायल होगा। वहीं 25-26 मार्च को बालक-बालिका वर्ग के कबड्डी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.