उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से छात्रावास में प्रवेश के लिए बालक बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 23 से 26 मार्च तक कुल 16 खेलों में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। जिन खिलाड़ियों का जिलास्तर पर चयन होगा। उन्हे मंडल स्तर पर ट्रायल के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वर्ष 2026-27 में निदेशालय की ओर से विभिन्न जनपदों में आवासीय खेल छात्रावासों में खेलों के रिक्त पद भरने के निर्देश निदेशालय ने जारी किए हैं। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 26 मार्च तक कुल 16 खेलों के लिए चयन ट्रायल लिया जाएगा। जिन खिलाड़ियों का जिलास्तर पर चयन होगा। उनको मंडल स्तर ट्रायल के लिए 27, 28,29 और 30 मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम जाना होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.