छात्रावास में पेयजल आपूर्ति को लेकर बीडीओ को दिया आवेदन
साहिबगंज, जून 24 -- बरहेट । प्लस टू एसएसडी हाई स्कूल के छात्रावास में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर दर्जनों छात्रों ने संयुक्त रूप से बीडीओ अंशु कुमार पांडे को आवेदन दिया है। छात्र मंगल मुर्मू ने बताया कि छात्रावास में बोरिंग का मोटर पम्प जल जाने से खराब हो गया है । इससे पानी आपूर्ति बंद है । छात्रों को पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है । पानी लेने के लिए छात्रावास से बाहर जाना पड़ रहा है । छात्रों ने बीडीओ को आवेदन देकर जल्द समाधान करने की बात कही है । बीडीओ पांडे ने छात्रों को समस्या का समाधान करने का आवशान दिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.