लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ मंडल के प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची जारी लखनऊ, संवाददाता। खेल छात्रावासों में दाखिले के लिये क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने वर्ष 2026-27 के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है । लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ी अब 15 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविरों में अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को 14 अप्रैल तक अपने निर्धारित प्रपत्रों के साथ प्रशिक्षण स्थलों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं । यदि कोई चयनित खिलाड़ी शिविर में शामिल नहीं होता है, तो आरक्षित सूची (वेटिंग लिस्ट) से वरीयता के आधार पर अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।खेलों यह भी पढ़ें- खेल छात्रावास के सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चयनितों क...