छात्रावास में आ रहा गंदा पानी हाईवे पर कपड़े धोने बैठा छात्र, जाम
बदायूं, मई 29 -- बदायूं। बदायूं-बरेली हाईवे पर स्थित मौर्य छात्रावास में गंदा पानी आने से नाराज एक छात्र बीच सड़क पर कपड़े धोने बैठ गया। दातागंज तिराहे के पास हुए इस अनोखे प्रदर्शन के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को समझाकर जाम खुलवाया। हजरतपुर क्षेत्र के चंगासी निवासी जगदीश का पुत्र निर्दोष मौर्य छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्र का आरोप है कि पिछले काफी समय से छात्रावास में पीने और इस्तेमाल करने के लिए बेहद दूषित और गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।प्रशासन की इस बेरुखी और लापरवाही से परेशान होकर छात्र निर्दोष अपने गंदे कपड़े और बाल्टी लेकर बदायूं-बरेली हाईवे पर दातागंज तिराहे के पास पहुंच गया। वह बीच सड़क पर बैठकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.