वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आराजीलाइन में निर्माणाधीन छात्रावास एवं एकेडमिक ब्लॉक भवन निर्माण पूरा नहीं करने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) के अधिशासी अभियन्ता को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीबीटी के जरिए बच्चों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि में काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बीईओ को तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि दिव्यांग बच्चों के मेडिकल सर्टिफ़िकेट जारी करने में लापरवाही न बरती जाए। बिना कारण के आवेदन लंबित न हो। उन्होंने पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों में होने वाले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.