छात्रावास के लिए सितंबर में होगा आवंटन
प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अभी करीब 20 दिन और इंतजार करना होगा। विश्वविद्यालय के 18 छात्रावासों में नए सत्र के विद्यार्थियों के प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद सितंबर में मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी छात्रावासों से खाली सीटों का ब्योरा मांगा है। पीजी के अधिकतर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरे हो चुके हैं, जबकि यूजी प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलने की संभावना है। इसके बाद छात्रावासों की मेरिट तैयार होगी। सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से इस बार भी मेरिट ऊंची रहने की उम्मीद है। वहीं, छात्रावासों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान की तैयारी भी चल रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.