गाजीपुर, जून 4 -- गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर तिवारी ने बताया कि जनपद में निर्मित राजकीय शिक्षण संस्थाओं तथा मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कालेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं महाविद्यालयों में वरीयता के अनुसार छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण कराया जाएगा। उन्होने बताया कि यदि किसी शिक्षण संस्थान के पास न्यूनतम निर्विवादित भूमि 1215 वर्गमीटर उपलब्ध है। उनके लिए सौ बेड का छात्रावास बनाया जाएगा। वह विभाग में जरूरत के अनुसार पत्राचार कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...