नोएडा, जनवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में छात्रावास के बाहर कार सवार युवकों के गाली-गलौज करने और डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ने का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह वीडियो छह माह पुराना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रविवार की सुबह से 40 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक निजी छात्रावास के बाहर का बताया गया है। वीडियो में काली रंग की कार में सवार चार युवक नशे में गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वहीं, एक युवक डंडा मारकर बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ रहा है। वह डंडा मारकर छात्रावास के दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश करता है। इससे अंदर मौजूद छात्राएं दहशत में आ जाती हैं। बाद में आरोपी गाली-गलौज कर छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.