देवरिया, अप्रैल 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थित छात्राओं के छात्रावास को अनधिकृत रूप से शिक्षकों द्वारा कब्जे की प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र की शिकायत पर इसकी जांच के लिए बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदयभान ने महाविद्यालय में पहुंच प्रकरण की जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रबंधक व प्राचार्य से प्रकरण से संबंधित मामले की जानकारी ली। वहीं इसी प्रकरण के जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित हुई है।बीते 15 अप्रैल को लखनऊ राज भवन में राजकीय व वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष महाविद्यालय के महिला छात्रावास को महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रावास के अनाधिकृत रूप से कब्जे का मुद्दा प्रमुखता ...