छात्रावास के पीछे खंडहर में मिला अज्ञात महिला का शव
बदायूं, जून 10 -- इंटर कॉलेज के छात्रावास के पीछे स्थित खंडहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा महिलाओं का विवरण जुटाया जा रहा है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला का है। यहां एक इंटर कॉलेज के सामने बने छात्रावास के पीछे खंडहरनुमा इमारत में अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिला अक्सर इसी क्षेत्र में घूमती रहती थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ लगती थी। फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शव काफी दिन पुराना लग रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.