कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही प्रदेश के आवासीय छात्रावास के क्रिकेट ट्रायल में 80 खिलाड़ियों के बीच खुद को सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए होड़ दिख रही है। 15 दिवसीय कैंप में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के साथ फिटनेस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिलाड़ी छात्रावास में जगह पक्की करने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। 27 और 28 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर और आवासीय क्रिकेट छात्रावास के प्रमुख ज्ञानेंद्र पांडेय फाइनल ट्रायल से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखेंगे। बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुबह फिटनेस सत्र के बाद अभ्यास मैच खेला गया। टारगेट आधारित ट्रायल मैच में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 80 खिलाड़ियों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निर्धारित लक्ष्य दिया गया। मैच में जहां बल्लेबाजों ने बाउंसर और यार्कर ...