मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू की पीजी गर्ल्स हास्टल संख्या-1 में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार को हॉस्टल की समस्या को लेकर डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से मुलाकात की। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल नंबर-1 में सफाई नहीं हो रही है। हॉस्टल के लिए चार सेविकायें बहाल हैं, लेकिन सफाई का काम नहीं हो रहा है। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल की फीस बढ़ रही है और सुविधाएं कम हो रही हैं। छात्राओं ने डीएसडब्ल्यू से हॉस्टल में सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। इस पर डीएसडब्ल्यू ने छात्राओं को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...